{"_id":"63fe4b11138970bfa0021ff4","slug":"scout-guide-clapping-exercise-siddharthnagar-news-c-7-1-70127-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्काउट गाइड ने किया ताली बजाने का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्काउट गाइड ने किया ताली बजाने का अभ्यास
Wed, 01 Mar 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
रतन सेन महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते स्वयंसेव
बांसी। रतन सेन महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। स्काउट गाइड ने ताली बजाने का अभ्यास किया। रोवर्स लीडर डॉ. हंसराज कुशवाहा ने बताया कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण चुनौतियों से लड़ना सिखाता है।
डॉ. कुशवाहा ने प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न प्रकार की तालियों जैसे-स्काउट ताली, स्वागत ताली, धन्यवाद ताली, वैरी गुड ताली इत्यादि का अभ्यास कराया। रेंजर्स लीडर डॉ. किरन देवी ने स्काउट गाइड प्रशिक्षु आपस में हाथ मिलाने का तरीका सिखाया। कहा कि यह प्रशिक्षण आपस में अपनत्व की भावना का विकास करता है।
जिला संगठन कमिश्नर स्काउट हरिश्चंद्र यादव ने विभिन्न प्रकार के झंडों की जानकारी दी एवं स्कार्फ बांधना सिखाया। नितेश कुमार ओझा ने स्काउटिंग के नियम एवं प्रतिज्ञाओं से विद्यार्थियों को पुन: अवगत कराया।
विज्ञापन
शिविर के दूसरे दिन विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। लक्ष्मी, शिवानी, मनीषा, मानसी, संदीप, अर्जुन, हरिश्चंद्र, विशाल आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया।