{"_id":"699b749a09fdd7754208d439","slug":"scout-guide-celebrated-reflection-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-153978-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्काउट गाइड ने मनाया चिंतन दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्काउट गाइड ने मनाया चिंतन दिवस
Mon, 23 Feb 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत स्काउट और गाइड परिवार द्वारा लोहिया कला भवन में विश्व स्काउट-गाइड चिंतन दिवस मनाया गया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट राजित कुमार ने कहा कि 22 फरवरी को हर वर्ष पूरे विश्व में स्काउट चिंतन दिवस मनाकर लॉर्ड बेडन पाॅवेल एवं लेडी बेडन पाॅवेल की सेवाओं को याद किया जाता है। लेडी बेडन पाॅवेल का जन्म आज ही के दिन हुआ था। जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड डॉ. इफ्तेखारून निशा ने कहा कि यह दिन दुनिया भर की गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स को एक-दूसरे के बारे में सोचने और अपने भाइयों और बहनों को याद करने और अंतरराष्ट्रीय भाईचारा की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। ब्लाॅक स्काउट मास्टर कुलदीप कुमार ने कहा की वर्ष 1999 में आयरलैंड में 30 वें विश्व सम्मेलन में वैश्विक स्वरूप को दर्शाने के लिए इसका नाम थिंकिंग डे से बदलकर वर्ल्ड थिंकिंग डे विश्व चिंतन दिवस कर दिया गया था। जिला संगठन आयुक्त स्काउट सिद्धार्थ नगर अमित कुमार शुक्ल ने पदाधिकारियों को विश्व बंधुत्व की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्काउट मास्टर अवधेश घुरिया, गाइड कैप्टन शबाना बेगम, सहायक प्रशिक्षक श्याम शर्मा, राम शर्मा, अभिषेक, अमित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन