फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sayus took out candle march

सयुस ने निकाला कैंडल मार्च

Sat, 02 Oct 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sayus took out candle march
बांसी में कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता और गोरखपुर निवासी मनीष प्रजापति की हत्या के बाद कैंडल ज? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सयुस ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

मनीष हत्याकांड : कार्यकर्ताओं ने एक करोड़ की सहायता देने की मांग की
बांसी(सिद्धार्थनगर)। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम जिलाध्यक्ष अंबिकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में गोरखपुर में कानपुर के प्रॉपटी डीलर मनीष गुप्ता व गोरखपुर निवासी मनीष प्रजापति की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च राप्ती नदी तट से रोडवेज चौराहे तक श् निकला।
जिलाध्यक्ष ने मनीष गुप्ता व मनीष प्रजापति को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने मनीष गुप्ता के परिवार को मात्र दस लाख रुपये देने की बात कही है। उन्होंने एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की, ताकि मनीष गुप्ता व मनीष प्रजापति के बच्चों के पालन-पोषण में कोई दिक्कत न हो। दोनों मृतकों के माता-पिता को आजीवन पेंशन देने की व्यवस्था किया जाए।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी, शालिनी त्रिपाठी, सद्दाम साह, इसरार चौधरी, संजय दुबे, इम्तियाज सिद्दीकी, जयप्रकाश यादव, अनुज दुबे, शक्ति नाथ त्रिपाठी, कंचन यादव, शकील चौधरी, धर्मेंद्र भट्ट, मोहम्मद हारून, राहुल मिश्र, मुकेश गौतम, योगेश यादव, अखिलेश यादव, जयश्री, विक्रम पासवान, महेंद्र पासवान, बिरजू पासवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता की पुलिस की पिटाई से गोरखपुर में हुई मौत के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सपाइयों ने गड़ाकुल तिराहे से कैंडल मार्च निकला। शुक्रवार देर शाम सपा नेता उग्रेसन सिंह के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने गड़ाकुल तिराहे से पुलिस पिकेट होते हुए शहीद बुधई स्मारक तक कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी।
सपा नेता उग्रसेन सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस पिटाई से कानपुर के प्रॉपटी डीलर मनीष गुप्ता की मौत हुई है। इस सरकार में प्रदेश की पुलिस बेलगाम हो गई है। आए दिन बेगुनाह और आम जनता के ऊपर पुलिस अत्याचार कर रही है। इसी के चलते मुख्यमंत्री के शहर में कानपुर के व्यवसायी की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई। सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ उसे न्याय दिलाने के लिए खड़ा है।

इस दौरान वीरेंद्र तिवारी, हरिनरायन यादव, रामू यादव, गोपाल प्रसाद, वकील खान, बलराम चौरसिया, अली अहमद, राजेश्वर सिंह, भुनेश्वर यादव, विष्णु उमर, शहजाद सिद्दीकी, दीपक कांदू, अभिषेक सिंह, मनोज मिश्र, सूरज भास्कार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed