संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारकर नमूना एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। टीम ने शहर के विजय नगर, तेतरी बाजार से घी का नमूना, उसका रोड, नौगढ़ से सेंधा नमक, कालानमक, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर का नमूना, आजाद नगर से आइसक्रीम समेत नौ नमूना संग्रहीत किया।
नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय प्रकाश तथा नीरज कुमार चौधरी सम्मिलित रहे। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, खुनियांव से पका चावल, तैयार दाल, रोटी, तैयार सब्जी, राजमा, आटा, भूना चना, चना, अरहर दाल, चावल संग्रहीत कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया।