{"_id":"64d68e1326014f9adf05ebb0","slug":"salute-to-the-brave-sons-of-freedom-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-2860-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आजादी के वीर सपूतों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आजादी के वीर सपूतों को किया नमन
Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रतन सेन डिग्री काॅलेज बांसी में चल रहे मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्थानीय वीरों से संबंधित कहानियां विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व प्राचार्य प्रो. मिथिलेश कुमार तिवारी ने तेजगढ़, डुमरियागंज, शोहरतगढ़ आदि क्षेत्रों के वीरों की कहानियां सुनाईं। इस दौरान डाॅ. हंसराज, ब्रह्म सिंह, मनीष कुमार भारती, हरिश्चंद यादव, प्राचार्य संतोष कुमार सिंह, प्रो. अर्चना मिश्रा, प्रो. शरीफुद्दीन, डाॅ. राजेश कुमार यादव, डाॅ. किरन देवी, डाॅ. अरविंद कुमार मौर्य, राम बाबू, देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, विकास क्षेत्र खुनियांव के ग्राम बेनीपुर नानकार में शुक्रवार को मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडीओ पंचायत विकास चौधरी ने कहा कि 30 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान का मकसद, देश की हिफाजत में शहीद होने वाले शूरवीरों को श्रद्धांजलि व सम्मान देना है। इस दौरान ग्राम प्रधान जय लक्ष्मी, व्यासजी पांडेय, यशवंत यादव, अतुल सिंह, सैदुल्लाह, मुकेश, नीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद