फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Salaries of officers absent cancel,

अनुपस्थित अफसरों का वेतन कटेगा 

Wed, 06 Apr 2016 11:49 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Wed, 06 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Salaries of officers absent cancel,
इटवा में डीएम की मौजूदगी में सुनी गईं समस्याएं। - फोटो : अमर उजाला
इटवा मै मंगलवार को अवकाश के चलते इस बार बुधवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इटवा में आयोजित मुख्य तहसील दिवस में कुल 54 प्रार्थना पत्र आए। सर्वाधिक 22 मामले राजस्व के रहे। डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने तीन दिनों के अंदर सभी मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान अनुपस्थित अफसरों का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई तीन दिवस के अंदर कराया जाना सुनिश्चित करें। जो अधिकारी तहसील दिवस में उपस्थित नहीं हुए है उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। 
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे टेऊंआ ग्रांट के राजाराम ने शिकायत की कि गांव में एक गढ्ढे को अवैध रूप से पाटने का कार्य कुछ लोग कर रहे हैं। तहसीलदार इटवा व मिश्रौलिया थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर निस्तारण को कहा। डीएम ने तहसीलदार इटवा राम विलास राम से गेहूं क्रय केन्द्रों के निरीक्षण की जानकारी मांगी, लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। पूर्ति विभाग की ज्यादातर शिकायतें राशन वितरण न करने और राशन कार्ड न बनने संबंधी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक इटवा को संयुक्त रूप से निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुए दो दिन के अंदर निस्तारण करें। पीएचसी-सीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में निर्धारित समय सीमा पर उपस्थित होकर गरीबों-असहायों का इलाज करें। अस्पताल परिसर में ही अपना आवास रहने के लिए सुनिश्चित करें। प्राइवेट प्रैक्टिस किसी भी दशा में नहीं होने दी जाएगी।

एमओ व डीपीआरओ को संयुक्त रूप से निर्देश दिया कि शासन की ओर से गांवों की साफ-सफाई के लिए जो धनराशि प्राप्त हुई है, स्वास्थ्य विभाग एएनएम/पंचायती राज विभाग एडीओ पंचायत व सेक्रेट्री के माध्यम से गांवों की साफ-सफाई सुनिश्चित करायें।

तहसील दिवस में एसपी अजय कुमार साहनी, सीएमओ डा.जीसी श्रीवास्तव, डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, एसओसी ओमप्रकाश अंजोर, डीआईओएस सोमारू प्रधान, बीएसए अजय कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी संजय नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।


ये रहे गैरहाजिर : तहसील दिवस में सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी इटवा, एक्सईएन सरयू नहर खंड इटवा-बलरामपुर, सिंचाई निर्माण खंड इटवा, परियोजना निदेशक, सहायक विकास अधिकारी कृषि, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, प्रबंधक दुग्ध संघ इटवा, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला सेवा योजन अधिकारी आदि अनुपस्थित रहे। इनके एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed