फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sahalag is over, now the bandwagon will play in Abuja Muhurta

सहालग खत्म, अब अबूझ मुहूर्त में बजेगा बैंडबाजा

Tue, 22 Feb 2022 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sahalag is over, now the bandwagon will play in Abuja Muhurta
सहालग खत्म, अब अबूझ मुहूर्त में बजेगा बैंडबाजा
विज्ञापन

24 फरवरी तक शादी समारोह का होगा आयोजन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। शादी, ब्याह के लिए शुभ मुहूर्त निकालने की परंपरा है। कुछ अबूझ मुहूर्त ऐसे भी होते हैं, जिनमें शादी, ब्याह जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं। रविवार को सहालग खत्म होने के बावजूद आने वाले दिनों में अबूझ मुहूर्त में बैंड बाजे बजते रहेंगे। नगर के रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर मंदिर के पुजारी पं. राकेश शास्त्री ने बताया कि शादी, ब्याह के लिए 20 जनवरी से सहालग चल रहे थे, जिनका रविवार को समापन हो गया है। मगर, 24 फरवरी तक शादी समारोह का आयोजन होता रहेगा। शास्त्री ने बताया कि लोग लड़की के गुरु और लड़के के सूर्य, चंद्रमा के ज्योतिषीय गणना के आधार पर निकले समय में शादी का आयोजन कर रहे हैं। इसमें खास ध्यान यह रखना पड़ता है कि विवाह वाले दिन चंद्रमा शुभ होना चाहिए।
---
फुलैरा दौज पर रहेगा अबूझ मुहूर्त
पंडित राकेश शास्त्री ने बताया कि चार मार्च को फुलैरा दौज पर अबूझ मुहूर्त रहेगा, जिसमें शादी, विवाह जैसे कार्य संपन्न हो सकते हैं। इसके बाद 17 अप्रैल से सहालग शुरू हो जाएगी, जो कि नौ जुलाई तक चलेगी। 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ चतुर्मास शुरू हो जाएगा और नवंबर तक शादियों के मुहूर्त नहीं होंगे। 21 नवंबर से 14 दिसंबर तक फिर शुभकार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन

14 मार्च से 14 अप्रैल तक खरमास
पंडित राकेश शास्त्री ने बताया कि सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। सूर्य एक माह तक इसी राशि में रहेंगे। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करने के साथ खरमास का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह में 40 दिन बजेगी शहनाई
खरमास के बाद अप्रैल से जुलाई तक चार माह के बीच 40 दिन शहनाई बजेगी, क्योंकि अप्रैल में 08, मई में 14, जून में 11 और जुलाई में 07 दिन लग्न के शुभ मुहूर्त हैं। 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ ही चार माह के लिए विवाह संस्कार सहित मांगलिक कार्य फिर रुक जाएंगे और नवंबर में देवउठनी एकादशी के साथ शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed