{"_id":"65aabf810952181a64077a71","slug":"saffron-flags-are-being-hoisted-on-houses-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-11690-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सजने लगे मंदिर, घरों पर लगाए जा रहे भगवा ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सजने लगे मंदिर, घरों पर लगाए जा रहे भगवा ध्वज
Sat, 20 Jan 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों को दल वितरित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिरों और घरों को जगमग करने का कार्य शुरू हो गया है। मंदिरों की सफाई से रंगाई-पुताई का कार्य किया जा रहा है, जबकि दीपावली तरह रंग बिरंगी झालरों की मांग भी बढ़ गई है। घरों के छतों और वाहनों पर भी जय श्रीराम लिखे हुए ध्वज लगाए जा रहे हैं।
आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा
भनवापुर। हिन्दू युवा वाहिनी व धर्म रक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शनिवार को उत्सव यात्रा निकाली जाएगी। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने उत्सव यात्रा कार्यक्रम में लगे सभी पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों का दायित्व निर्धारित कर जिम्मेदारियां बांटी। उन्होंने बताया 11 रथ तथा 251 वाहनों पर सवार होकर श्रद्धालु इस भव्य झांकी शोभा यात्रा में शामिल होंगे।
बांसी : अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शनिवार को बांसी नगर में स्वागत किया। यह जानकारी हियुवा सिद्धार्थनगर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने दी।
विज्ञापन
पथरा : मिठवल ब्लाॅक के ग्राम सेहरी बुजुर्ग स्थित रतन भवन में 22 जनवरी को लेकर खासा उत्साह है। यहां प्राण प्रतिष्ठा के दिन हनुमान चालीसा का पाठ होगा और 25 जनवरी को संतों का कार्यक्रम होगा। शुक्रवार को संरक्षक व जिला कोऑपरेटिव बैंक के जिलाध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह ने सहयोगियों के साथ झाड़ू लगाकर परिसर को स्वच्छ किया। इस दौरान अशोक मौर्य, पप्पू साहनी, राजू साहनी, विक्की मिश्र, राजू पांडेय, बृजेश पाठक, रविन्द्र सहानी आदि थे।
भयमुक्त वातावरण में पूरा भारत राममय हुआ : सांसद
शोहरतगढ़। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिरों को सजाने के साफ-सफाई की जा रही है। इस दिवाली की तरह उत्सव मनाने के ग्रामीण से लेकर शहर व कस्बों में जोरो से तैयारी चल रही है। शुक्रवार को शोहरतगढ़ कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर व शिवबाबा मंदिर की सांसद जगदंबिका पाल ने अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के साथ साफ सफाई की।
नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत के सभी मंदिरों की साफ सफाई कराने बाद फूलों व रंग बिरंगे बिजली झालरों से सजाया जाएगा। इस दौरान सभासद अनूप कसौधन, मनोज कुमार, सतीश वर्मा, शिवरतन, अजय वर्मा, संजय कौशल आदि उपस्थित रहे।
मंदिर से आज निकाली जाएगी शोभायात्रा
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र में 22 जनवरी को श्रीरामलला के प्रांण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। क्षेत्र के सिंगारजोत ठाकुर जी मंदिर शुक्रवार से ही साफ सफाई कर सजाने का काम हुआ। ग्राम प्रधान छैल बिहारी उर्फ अजय यादव ने बताया कि 21 जनवरी को अखंड रामायण पाठ, 22 को मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा।
नेपाल से अयोध्या धाम पैदल जा रहे राम भक्तों का स्वागत
बांसी। नेपाल के कपिलवस्तु से पैदल अयोध्या जा रहे राम भक्तों का शनिवार को शिवनगर डेड़ई में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान खंड कार्यवाहक भीम, वरिष्ठ स्वयंसेवक डाॅ. रामनयन, ज्ञानेंद्र मिश्र, सुनील, केशराम चौहान, रामचन्द्र चौधरी, यमुना प्रसाद, शुभम आदि मौजूद रहे।