{"_id":"61db133b85d6fb522568ab9d","slug":"rupesh-of-kadjahwa-has-made-ballu-of-delhi-worried-siddharthnagar-news-gkp4230914133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कडजहवा के रूपेश ने दिल्ली के बल्लू को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कडजहवा के रूपेश ने दिल्ली के बल्लू को किया चित
विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के बभनी बाजार में कुश्ती में दांव आजमाते पहलवान।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कडजहवा के रूपेश ने दिल्ली के बल्लू को किया चित
पकड़ी बाजार (सिद्धार्थनगर)। जोगिया ब्लॉक के बभनी बाजार में कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को जिले के कडजहवा निवासी पहलवान रूपेश पांडेय ने दिल्ली के बल्लू पहलवान को चित किया। रूपेश ऑलओवर चैंपियन बने। विजेता पहलवान को मुख्य अतिथि पंकज पटेल ने गदा भेंटकर सम्मानित किया। दूसरे दिन मुकाबले में 20 जोड़ी पहलवानों ने अपने दांव आजमाए।
पहला मुकाबला सहारनपुर के और दिल्ली के मोंटी के बीच हुआ। दोनों बराबरी पर रहे। गोल्टा राजस्थान एवं छोटू हरियाणा के बीच मुकाबला हुआ। गोल्टा विजई रहे। सूरज सिंह मध्यप्रदेश एवं देवा थापा नेपाल के बीच कुश्ती हुई। देवा थापा विजयी रहे। वाराणसी के अवधेश एवं बलिराम नवल परासी के बीच मुकाबला बराबर रहा। रूपेश पांडेय कडजहवा एवं महाराष्ट्र के गोल्टा के बीच मुकाबला हुआ। रूपेश विजयी रहे। ठाकुर सूरज सिंह वाराणसी एवं परवेज सहारनपुर के बीच मुकाबला हुआ। परवेज विजई रहे। महिला पहलवान नैंसी लखनऊ और नम्रता गोरखपुर के बीच मुकाबला हुआ। नम्रता विजयी रहीं। ठाकुर रणजीत सिंह बनारस और लालजी मिश्र पथरा के बीच कुश्ती हुई। लालजी विजयी रहे।
हनुमानगढ़ी अयोध्या के पहलवान बाबा केशवदास एवं समसेर सिंह पंजाब के बीच कुश्ती हुई। बाबा केशव दास विजयी रहे। कुश्ती का फाइनल मुकाबला सिद्धार्थ नगर के कडजहवा निवासी के रूपेश पांडेय और दिल्ली के बल्लू पहलवान के बीच हुआ। फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में रूपेश पांडेय ने धोबिया पछाड़ दांव का इस्तेमाल करके बल्लू को चित कर दिया। रूपेश ऑलओवर चैंपियन चुने गए। उनको मुख्य अतिथि व शोहरतगढ़ के विधायक के प्रतिनिधि पंकज पटेल ने गदा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर आयोजककर्ता मो. जहीर, बभनी प्रधान महबूब हुसेन, रंजीत यादव, शिवचंद्र भारती, लालजी चौधरी, राजेंद्र गौतम, रामदास मौर्य, महमूद, आशीष सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, सदाम अंसारी आदि मौजूद रहे।