{"_id":"61913dcabaae6d1da2681e35","slug":"run-for-unity-will-inaugurate-mp-khel-mahakumbh-siddharthnagar-news-gkp416331479","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर यूनिटी से होगा सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर यूनिटी से होगा सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रन फॉर यूनिटी से होगा सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन
सिद्धार्थनगर। सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन 19 नवंबर को शहर में आयोजित रन फार यूनिटी से होगा। इस मौके पर भी स्टेडियम में विविध खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। पूर्व में घोषित समय-सारिणी के अनुसार खेल प्रतियोगिताएं यथावत होंगी।
क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने बताया कि सांसद खेल कुंभ का उद्घाटन 19 नवंबर को स्टेडियम से निकलने वाली रन फार यूनिटी से होगा। इस दिन स्टेडियम परिसर में ही वॉलीबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, शतरंज, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबाल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी, जबकि बीएसए ग्राउंड पर 20 और 21 नवंबर को वॉलीबॉल पुरुष एवं महिला वर्ग, 22 और 23 नवंबर को कबड्डी पुरुष एवं महिला, 23 एवं 24 नवंबर को ताइक्वांडो की प्रतियोगिता होगी।
इसके अलावा स्टेडियम परिसर में होने वाली प्रतियोगिताओं में 20 और 21 नवंबर को एथलेटिक्स, 22 और 23 नवंबर को शतरंज, 22 और 23 नवंबर को खो-खो महिला वर्ग, 20 और 21 नवंबर को बैडमिंटन पुरुष, महिला वर्ग जूनियर एवं सीनियर वर्ग, 21 और 22 नवंबर को टेबल टेनिस पुरुष, महिला जूनियर एवं सीनियर वर्ग, 22 और 23 नवंबर को फुटबाल पुरुष वर्ग का होगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन एवं स्टेडियम में ऑफलाइन, रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। वॉलीबॉल के लिए रत्नेश सिंह, एथलेटिक्स के लए सोनू गुप्ता, कबड्डी के लए रवींद्र गुर्जर, बैडमिंटन के लिए रवि अग्रवाल, खो-खो के लिए उपेंद्र उपाध्याय, फुटबाल के लिए सुनील कुमार, ताइक्वांडो के लिए विद्यासागर साहनी, शतरंज के लिए अरुण त्रिपाठी, टेबल टेनिस के लिए फरीदा सिद्दीकी से संपर्क करके खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।