{"_id":"69cd6287fda97bc13d0dd7eb","slug":"rto-challaned-two-school-vehicles-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155941-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आरटीओ ने दो स्कूल वाहनों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आरटीओ ने दो स्कूल वाहनों का किया चालान
Wed, 01 Apr 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बिना पंजीकरण और मानक पूरा किए विद्यालयों में संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ बुधवार से जांच अभियान शुरू हो गया। आरटीओ बस्ती सुरेश कुमार की टीम ने डुमरियागंज में जांच की। यहां मानक पूरा नहीं करने वाले दो स्कूली वाहनों का चालान किया गया।
नया सत्र शुरू होने के साथ ही शासन ने विद्यालय में संचालित होने वाले वाहनों के जांच और कार्रवाई के निर्देश हुए हैं। इस क्रम में बुधवार को एआरटीओ बस्ती सुरेश कुमार टीम के साथ जिले में जांच करने के लिए पहुंचे। इसमें डुमरियागंज में एक स्कूल बस मिली, जिसकी फिटनेस की वैधता 6 जुलाई 2025 को ही समाप्त हो गई थी। परमिट की वैधता 28 फरवरी को समाप्त हो गई थी।
इसके अलावा अन्य खामियां मिलीं। इसके बाद चालान किया गया। इसी प्रकार एक और वाहन का चालान किया गया।
इस संबंध में आरटीओ बस्ती सुरेश कुमार ने बताया कि लगातार जांच अभियान जारी रहेगा। बिना नियम पूरा किए कोई विद्यालय वाहन नहीं चलने दिया जाएगा।