{"_id":"636aa5700d7a382e3c682900","slug":"rss-volunteers-cleaned-religious-places-siddharthnagar-news-gkp456655036","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों ने धार्मिक स्थानों पर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों ने धार्मिक स्थानों पर की सफाई
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के लिए किया श्रमदान।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयंसेवकों ने धार्मिक स्थानों पर की सफाई
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की ओर से स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक किया। आरएसएस ने सेवा कार्यों व सेवा गतिविधियों में सहभागिता में प्रेरित करने के लिए सात से 13 नवंबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया है। इसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।
सेवा सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को संघ की माधव प्रभात शाखा ने सिद्धार्थ चौराहे के निकट शिव मंदिर, केशव प्रभात शाखा ने इंदिरा नगर स्थित समय माता मंदिर, हनुमंत शाखा ने भीमापार स्थित हनुमान मंदिर, आजाद शाखा ने जिला कारागार स्थित शिव मंदिर व बुद्ध शाखा ने साड़ी चौराहे पर स्थित भगवान बुद्ध की मूर्ति व आसपास के क्षेत्रों का साफ-सफाई की। नगर कार्यवाह ओमकार नाथ पांडेय एवं नगर सेवा प्रमुख धनंजय रस्तोगी ने बताया कि समाज परिवर्तन के कार्य में सक्रियता से भाग लेने एवं समाज में कर्तव्य बोध जगाने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस दौरान सुधीर भारद्वाज, रामकेश, रमेश अग्रहरि, फतेह बहादुर सिंह, संतोष मिश्र, राजकुमार, अभय सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। संवाद