फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rs. 30k theft from cash counter of bank

कैश काउंटर से 30 हजार रुपये चोरी

Thu, 10 Mar 2022 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Rs. 30k theft from cash counter of bank
कैश काउंटर से 30 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना के नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में पैसा निकालने आए ग्राहक के 30 हजार रुपये कैश काउंटर से ही चोरी हो गया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

क्षेत्र के मुड़िला मिश्र निवासी अब्दुल शकूर साकिर बृहस्पतिवार दोपहर अपने बचत खाता से 30 हजार रुपये बैंक से निकालने पहुंचे थे। रुपये निकासी के लिए अब्दुल शकूर साकिर ने चेक भर कर कैश काउंटर पर बैठे कैशियर को दे दिया। आरोप है कि करीब 20 मिनट बाद बैंक कैशियर से रुपये की मांग की तो पता चला कि उनके रुपये दे दिए गए हैं। यह सुन अब्दुल शकूर अवाक रह गए। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी राजेश कुमार शुक्ला मय टीम के साथ बैंक पहुंचे और मामले की छानबीन की। बताया जा रहा है कि बैंक में ही किसी ने चालाकी से रुपये पर हाथ फेर दिया और लेकर चला गया। इस संबंध में शाखा प्रबंधक सत्य कुमार ने कहा कि आप बैंक आइए तब मैं जानकारी देता हूं। चौकी प्रभारी बिस्कोहर राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि मामले की मौखिक जानकारी मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed