फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roadways buses will be increased on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर बढ़ाई जाएंगी रोडवेज की बसें

Thu, 19 Aug 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will be increased on Rakshabandhan
रक्षाबंधन पर बढ़ाई जाएंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज की यात्रा करने वाली बहनों का टिकट नहीं बनेगा। परिवहन निगम ने निशुल्क यात्रा कराने के साथ बसों की संख्या भी बढ़ाने की योजना बनाई है। आवश्यकता पड़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। 21 अगस्त रात 12 बजे से 22 अगस्त रात 12 बजे तक यानी 24 घंटे निशुल्क यात्रा कर की सुविधा दी जाएगी।
प्रदेश सरकार ने बीते वर्ष की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। महिलाएं रक्षाबंधन पर रोडवेज बस से प्रदेश में कहीं भी आ जा सकेंगी, इस लिए उन्हें किराया देने की जरूरत नहीं होगी। मगर यह सुविधा 24 घंटे के लिए है, जो 21 अगस्त रात 12 बजे से 22 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रा करने पर लाभ मिलेगा। इसके लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां तक की बस बढ़ाने का भी काम किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से रूट की बसें बढ़ाई जाएंगी। एआरएम सिद्धार्थनगर डिपो जगदीश प्रसाद ने कहा कि शासन की ओर पत्र जारी हुआ है। महिलाए रक्षा बंधन पर निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। बसें बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर रोडवेज के पास दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, बस्ती, गोंडा, अयोध्या सहित विभिन्न रूट की 43 बसें चलती हैं। मगर रक्षा बंधन पर्व पर भीड़ को देखते हुए गोरखपुर, लखनऊ और आसपास के जनपदों के लिए 10 बसें अतिरिक्त चलेंगी। अगर यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी तो बसें बढ़ाई भी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed