{"_id":"67bdfd7b5929445d7c0507bd","slug":"roadways-buses-went-to-mahakumbh-shortage-on-other-routes-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-133047-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महाकुंभ में गईं रोडवेज की बसें, अन्य रूटों पर किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महाकुंभ में गईं रोडवेज की बसें, अन्य रूटों पर किल्लत
विज्ञापन
बढ़नी कस्बे में निजी बस में सीट न मिलने पर खडे होकर यात्रा करते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज बसों के कुंभ मेले में संचालित होने से अन्य रूटों पर यात्रियों को परिवहन का दर्द झेलना पड़ा, जबकि कई रूटों पर बस न आने से यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। वहीं दिल्ली व कानपुर जाने वाले यात्रियों को मायूस होकर जाना पड़ा।
डिपो में 51 बसों में से 43 बसें प्रयागराज के लिए संचालित की जा रही हैं। ऐसे में केवल आठ बस से ही यात्रियों को दिल्ली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, सोनौली, बस्ती सहित लोकल रूटों पर यात्रा कराई जा रही है, जबकि डिपो में सभी बसों की मौजूदगी में लखनऊ व गाेरखपुर के लिए ही 22 बसों को संचालित किया जाता है। ऐसे में अनुभव किया जा सकता है कि रोडवेज में बसों के नहीं होने से यात्रियों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को सुबह करीब 11:00 बजे लखनऊ जाने के लिए रोडवेज बस स्टेशन पर आठ सवारी बस का इंतजार कर रहे थे। लखनऊ के लिए बस का इंतजार कर रहे यात्री दिनेश ने बताया कि नौ बजे से बस का इंतजार कर रहा हूं। रोडवेज के कर्मचारियों ने बताया है कि 11:30 बजे लखनऊ के लिए बस आएगी। उसके बाद संचालित की जाएगी, जबकि प्रयागराज जाने के लिए डिपो पर पूर्व से ही बसों को खड़ा किया गया। आगे बढ़ने पर बांसी स्टैंड पर भी यात्रियाें की भीड़ लगी थी। इसमें से कई यात्री लखनऊ तो कई बढ़नी व अलीगढ़वा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
बस का इंतजार कर रहीं रेखा, पुष्पा ने बताया कि डिपो में बस नहीं है। जब कोई बस आ रही है तो उसे भी लांग रूट पर भेज दिया जा रहा है।