{"_id":"67290d4c18afecc802000166","slug":"roadways-bus-collides-with-stationary-trolley-woman-dies-three-injured-including-husband-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126733-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खड़े ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, महिला की मौत, पति समेत तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खड़े ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, महिला की मौत, पति समेत तीन जख्मी
Mon, 04 Nov 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर जिले के गैसड़ी क्षेत्र के रजडेरवा चौराहे पर सड़क छतिग्रस्त।
तुलसियापुर। बलरामपुर जिले के गैसड़ी थाना क्षेत्र के रजडेरवा चौराहे पर सड़क किनारे खड़े ट्राॅले में कोहरे के कारण कानपुर से बढ़नी आ रही रोडवेज बस की सोमवार सुबह भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जिले ढेबरुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। साथ ही उसके पति सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेमोरियल हास्पिटल बलरामपुर में हो रहा है।मृतका की लाश पोस्टमार्टम के बाद घर भेज दी गई है।
जानकारी के अनुसार एनएच-730 पर बलरामपुर जिले के गैसड़ी-पचपेड़वा के बीच गैसड़ी थाना क्षेत्र के रजडेरवा चौराहे पर सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे बढ़नी आ रही तेज गति की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्राॅले में भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बस में सवार 25 यात्रियों में पांच घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी गैसड़ी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल उर्मिला (50) निवासी तुलसियापुर थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर उसके पति रामनिवास (52) व नेपाल निवासी विष्णु (32) को मेमोरियल हास्पिटल बलरामपुर रेफर कर दिया। यहां उर्मिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। रामनिवास और विष्णु का इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में गैसड़ी एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षित यात्रियों को दूसरे बस से भेज दिया गया है रोडवेज चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
-- -
प्लास्टिक का दाना लेकर जा रहा था ट्राॅला
ट्राॅला पानीपत से प्लास्टिक का दाना लाकर सोनौली बॉर्डर जा रहा था। रजडेरवा के पास चालक ने सड़क के किनारे ट्राॅला खड़ी कर टायर से गिट्टी निकल रहा था, इतने में अनियंत्रित रोडवेज ने पीछे से आकर जोरदार ठोकर मार दी। जिस कारण यह हादसा हुआ।
-- -
पति के साक कानपुर से घर आ रही थी उर्मिला
बलरामपुर जिले के रजडेरवा चौराहे पर रोडवेज बस व ट्राॅले में भिड़ंत से अपनी जान गंवाने वाली उर्मिला व उसका पति रामनिवास कानपुर रहते थे। दीपावली के बाद वह बस से घर आ रहे थे। परिजनों के मुताबिक रामनिवास तो परिवार के भरण-पोषण के लिए लगभग 10 वर्षों से कानपुर में रहकर मजदूरी करता है। उर्मिला अभी चार महीने पहले ही कानपुर गई थी। दोनों के तीन पुत्रियां गुजराती,मुटरी व सुन्दरी और दो पुत्र गुड्डू व सुड्डू हैं।