फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roadways bus closed for 10 years, passengers facing problems

Siddharthnagar News: रोडवेज बस 10 साल से बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी

Tue, 19 Mar 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus closed for 10 years, passengers facing problems
घोसियारी। खेसरहा ब्लॉक के घोसियारी क्षेत्र में लोगों की जिला और मंडल मुख्यालय आने-जाने के लिए निजी वाहनों से मंहगा किराया देकर यात्रा करना मजबूरी बन गया है। बस्ती से आने वाली रोडवेज बस 10 वर्ष पूर्व बंद हो जाने से यात्रियों को सांसत झेलनी पड़ रही है। निजी वाहनों में ओवरलोड के कारण यात्रियों को हादसे का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर से बांसी बेलौहा घोसियारी होते हुए बस्ती रोडवेज बस सेवा 12 वर्ष पहले शुरू हुई थी। जो वापस इसी रूट पर आती थी और बस्ती से निकलकर घोसियारी जाती थी। इससे इस क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के लोगों की आवागमन में काफी सुविधा थी। यह रोडवेज बस दो वर्ष संचालित होकर बंद हो गई। इससे यहां के लोग जिला और मंडल मुख्यालय से कट गए। इससे यहां के लोगों को अब गंतव्य तक पहुंचने के लिए प्राइवेट टैक्सी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

घोसियारी से बेलोहा तक 30 रूपये किराया है। जबकि दूरी 11 मात्र किमी है। घोसियारी से बांसी 50 रुपया किराया है, जब की दूरी सिर्फ 25 किलोमीटर है। छितही निवासी लालजी का कहना है कि जन प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी परिवहन संबंधी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों से प्राइवेट टैक्सी वाले मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी झेलते हुए महंगा किराया देकर यात्रा करना मजबूरी है।

रामनेवास, निवासी रिउना

क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों की सुविधा के लिए परिवहन निगम को तुरंत बस चलवानी चाहिए। जिससे लोगों को यात्रा के दौरान सहूलियत मिले।

भरत सोनी, निवासी रिउना

इस रूट पर जो बस चलती थी, वह अनुबंधित थी। नई बसों का जल्द ही अनुबंध होगा। अनुबंध होते ही इस रूट पर बस चलवाने का प्रयास किया जाएगा।

आयुष भटनागर, एआरएम बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed