फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road potholes are turning a 15 minute journey into 30 minutes.

Siddharthnagar News: 15 मिनट के सफर को 30 मिनट बना रहे सड़क के गड्ढे

Sun, 03 Sep 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Road potholes are turning a 15 minute journey into 30 minutes.
बढनी क्षेत्र से होकर डढ़उल से ढेबरुआ जाने वाली मार्ग की जर्जर। संवाद
सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लाॅक से होकर डढ़उल से ढेबरुआ जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। जगह-जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश में जलभराव होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यही नहीं 15 मिनट के सफर को पूरा करने में 30 मिनट तक लग रहे हैं। सड़क की इस स्थिति पर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद भी सड़क की दशा नहीं सुधरी है।
विज्ञापन


इस सड़क से दो और चार पहिया वाहनों का आवागमन अधिक है। सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। क्षेत्र के पथरदेइया, परसा, अकरहरा, खजुरिया, परसोहिया, बैरिहवा, संसरी, करुआ, महादेव, जमधरा, बैरिया, गजेहड़ी, डढ़उल आदि गांवों को ब्लाॅक मुख्यालय व बढ़नी से जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है। प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग से आवागमन करते है। लोगों में हादसे का डर भी बना रहता हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के शेषराम यादव, शंभू यादव, राम सनेही, त्रिभवन, जगत राम, राम केवल, राम किशोर, अशोक कुमार, धर्मेंद्र, अजय कुमार, राजू, ओमप्रकाश, प्रदीप, चंदी शुक्ला आदि कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने 2010 में इस सड़क का निर्माण कराया था। तब से लेकर अबतक इस सड़क पर मरम्मत के कार्य नहीं हुए। सड़क पूरी तरह से टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

सड़क खराब होने की जानकारी है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रकिया पूरी करके सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो सके।

-शौकत अली, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

डढ़उल से ढेबरुआ जाने वाली सड़क टूट कर जर्जर है। इस मार्ग पर लोगों का चलना बहुत मुश्किल को गया है। कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद सड़क जस की तस है।


-पिंटू पाठक

इस मार्ग पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। सबसे अधिक स्कूली बच्चे गड्ढे में फंस कर गिरते हैं। बरसात में पूरी सड़क पर कीचड़ हो जाता है। कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है।
-चंदी शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed