{"_id":"6583226665bcd81bf30ca714","slug":"road-left-after-digging-to-lay-pipe-protest-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10133-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पाइप डालने के लिए खोदकर छोड़ दी सड़क, विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पाइप डालने के लिए खोदकर छोड़ दी सड़क, विरोध
Wed, 20 Dec 2023 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेसरहा ब्लॉक सभागार में बैठक करके ग्राम प्रधानों ने जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिए हर घर नल पहुंचाने के लिए कार्यदायी संस्थाओं ने गांव की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया है। पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क का कार्य समाप्त होने के बाद मरम्मत नहीं कराया गया। हद तो तब हो गई जब कार्यदायी संस्थाओं के ठेकेदारों ने खेसरहा विकास क्षेत्र के कई गांवों में खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराए बिना ही कार्य कंपलीट होने की रिपोर्ट भेज दिया। यह बातें खेसरहा ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष शिवेंद्र द्विवेदी की ने कही।
ब्लॉक सभागार में हुई प्रधान संघ की बैठक में कार्यदायी संस्थाओं की ओर से सड़कों की मरम्मत से संबंधित प्रशासन को भेजी गई झूठी रिपोर्ट पर नाराजगी व्यक्त की गई। प्रधान संघ अध्यक्ष शिवेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप बिछाने से गांव के सड़कों को खोदकर गड्ढा बनाकर छोड़ दिया गया है। इस दौरान ब्लॉक के कलनाखोर, सुपौली, बनकेगांव, मदरहना, बौंडिहार, महुलानी, कंडजा, सवाडांड, पचमोहनी, ऐंचनी, टिकुइया, मटियरिया में खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। इस दौरान अंकित पांडेय, चंद्रेश यादव, घनश्याम लोधी, भगवान यादव, अजय कुमार मिश्र, आदित्य प्रताप सिंह, अनिल पासवान आदि मौजूद रहे। इस संबंध में जल निगम विभाग के सहायक अभियंता महेश प्रसाद का कहना है कि कुछ कार्यदायी संस्थान ने खोदी गई सड़कों को बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। जहां भी अधूरा है, वहां सर्वे कराकर सड़क को ठीक कराया जाएगा।