फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road is full of potholes, pedestrians are getting worried

Siddharthnagar News: सड़क में गड्ढों की भरमार, राहगीर हो रहे परेशान

Thu, 15 Aug 2024 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Road is full of potholes, pedestrians are getting worried
भारत-नेपाल सीमा से सटे शोहरतगढ़-खुनुवां मार्ग से जोड़ने वाला बगहवा-सिसई मार्ग टूटकर गड्ढे में त
खेसरहा। ब्लाॅक क्षेत्र के भलुहा से बौड़िहार व केशवार गांव होते हुए संतकबीरनगर को जोड़ने वाले मार्ग पर कोहड़ी गांव के पास सड़क के गड्ढे में बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों ने कीचड़ में खड़े होकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सड़क पर गड्ढे होने से पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेलौहा- घोसियारी मार्ग पर स्थित भलुहा गांव से कोहड़ी तिराहा होते हुए बौड़िहार जंगल एवं केशवार गांव से होकर संतकबीरनगर को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। बारिश होने पर इसमें पानी भर जाता है। इस मार्ग से आने जाने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस क्षेत्र के फरीदाबाद, बिशुनपुरवा, चिउटहा, भोपतजोत, बौड़िहार व केशवार सहित कई गांव के लोगों को ब्लाॅक व तहसील मुख्यालय आने-जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर कोहड़ी गांव के पास चार जगह सड़क पर बरसात का पानी भरा हुआ है। इसी तरह कोहड़ी से दूसरी सड़क जिले के सीमा पर स्थित केशवार गांव में आबादी के बीच से होकर संतकबीरनगर जिले में जाती है। यहां सड़क पर लगभग 200 मीटर में पानी भर गया है। स्कूली बच्चों सहित आम नागरिक को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने विभाग में इसकी शिकायत भी किया लेकिन अभी तक इस समस्या का निदान नहीं हुआ। केशवार गांव निवासी योगेंद्र साहनी ने बताया कि गांव के आबादी के बीच सड़क पर बरसात में पानी भर जाता है वहीं गांव की नाली भी टूट गई है। इसका कचरा भी इसी पानी में मिला हुआ है। ऐसे में सड़क को पार कर शिव मंदिर जाने के लिए काफी दिक्कत होती है। इसके वजह से काफी लोग मंदिर नहीं जाते हैं। बिशुनपुरवा निवासी उपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि कोहड़ी के पास सड़क पर तीन जगह जलभराव हो गया है। कई गांव के लोगों को इसी रास्ते बेलौहा बाजार प्रतिदिन आना-जाना होता है। बाइक व चार पहिया वाहन पानी के बीच से होकर तो गुजर जाती है। लेकिन साइकिल व पैदल जाने वाले पानी के बीच गड्ढे में गिर जाते हैं। विभाग से शिकायत के बाद भी निस्तारण नहीं हो सका।
-------
मामला संज्ञान में है । सड़क में जमे पानी को निकाल कर उसकी मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
-मोहन लाल गुप्ता, जेई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed