{"_id":"676ee8f37178d7f6cd0fe887","slug":"road-dug-up-to-lay-pipeline-difficulty-in-transportation-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-129750-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी सड़क, आवागमन में दुश्वारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी सड़क, आवागमन में दुश्वारी
विज्ञापन
डुमरियागज क्षेत्र के।नपं बढनीचाफा बाजार के अंदर वाटर सप्लाई के लिए आर सी सडक तोड़ बिछाई गयी पाइ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। क्षेत्र के बढ़नी चाफा बाजार में पेयजल की पाइप लाइन बिछाने में बरती जा रही लापरवाही से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सीसी सड़क को खोदकर पाइप लाइन तो बिछा दी गई, लेकिन उसके बाद मार्ग दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई गई है। इतना ही नहीं सड़क खोदाई के बाद जो मलबा निकला उसे भी नहीं उठाया गया। इसके चलते लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी राजू गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, कपिल देव, महेश कुमार आदि ने बताया कि सरकार की तरफ से पानी की व्यवस्था की जा रही है, जो सराहनीय है, लेकिन पक्की सड़क को खोद कर छोड़ देना अच्छी बात नहीं है। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है।
अक्सर वह गिर पड़ते हैं। पैदल चलने के अलावा बाइक तक निकालने में मुश्किल हो रही है। इस संबंध में ईओ आशुतोष सिंह ने बताया कि जलापूर्ति का कार्य जल्द पूर्ण होने वाला है। उसके बाद सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।