फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road Accident in uska bazar

ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी, दबकर चालक की मौत

Sat, 18 Apr 2020 07:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Road Accident in uska bazar
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन

उसका थाना क्षेत्र के पटखौली के टोला सोनडीह में देर शाम हुई घटना
हाटा गांव जा रहा था चालक मुक्तनाथ
अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र पटखौली गांव के टोला सोनडीह में शुक्रवार देर शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटकर बांध के नीचे चली गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

क्षेत्र के अमरिया गांव निवासी मुक्तनाथ (26) ट्रैक्टर चालक था। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर हाटा गांव के लिए निकला था। अभी वह पटखौली गांव के टोला सोहनडीह पहुंचा था कि ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते हुए बांध के नीचे चली गई। हादसे में मुक्तनाथ की ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed