{"_id":"6836016cfeeaf9ba8f081028","slug":"review-meeting-held-with-anm-in-bewan-chc-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-138263-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेवां सीएचसी में एएनएम के साथ हुई समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेवां सीएचसी में एएनएम के साथ हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन
बेवा सीएचसी पर समीक्षा बैठक में उपस्थित एएनएम। स्रोत विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। सीएचसी बेवां पर मंगलवार को एएनएम के साथ अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में बीसीपीएम वीरेंद्र यादव ने प्रत्येक एएनएम के कार्य की समीक्षा पर कहा कि सभी एएनएम नियमित टीकाकरण के लिए सत्र स्थल पर समय से पहुंचें। वे अधिक से अधिक टीकाकरण करें।
एआरओ मो. शाकिब ने कहा कि कोई बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाए। शून्य से पांच साल के बच्चों का हेड काउंड सर्वे करें। नियमानुसार कार्य करने के उपरांत युवीन पोर्टल लॉगिंग तथा ई-कवच पोर्टल पर डाटा फीड करने के निर्देश दिए। आभा कार्ड आयुष्मान कार्ड एचआरपी ड्यूलिस्ट के आधार पर सभी की जांच की लाइन लिस्टिंग उपचार टीकाकरण करें। साथ ही गर्भवतियों की समय-समय पर जांच व उच्च जोखिम गर्भवतियों की पहचान कर देखभाल करें।
गर्भवतियों को आयरन, कैल्शियम सेवन, वजन, हिमोग्लोबिन, यूरिन, बीपी, शुगर के साथ-साथ पेट की जांच करवाएं। स्वास्थ्य सेवा से संबंधित विवरण को पोर्टल पर अंकित करने का निर्देश दिया। इस दौरान अल्पना मिश्रा, राजेश कुमार, शशि श्रीवास्तव, सायरा बानो, प्रीति मिश्रा, संध्या वर्मा, सोनी यादव, शशि बल, दिव्या श्रीवास्तव, गूंजा देवी, संगीता तिवारी, विपिन कुमार मौजूद रहे।