{"_id":"627bf670a249444df56da484","slug":"revenue-team-returned-empty-due-to-non-arrival-of-police-siddharthnagar-news-gkp436523064","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के न पहुंचने से खाली लौटी राजस्व टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के न पहुंचने से खाली लौटी राजस्व टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के न पहुंचने से खाली लौटी राजस्व टीम
बर्डपुर। नगर पंचायत कपिलवस्तु में एक व्यक्ति की अरे से अवैध तरीके से निर्माण कराने की सूचना मिलने पर बुधवार को जिला प्रशासन की टीम नगर पंचायत के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। निर्माण को ध्वस्त कराने की तैयारी की गई। हालांकि मौके पर पुलिस के न होने के कारण सबको वापस आना पड़ा।
नगर पंचायत कपिलवस्तु के बर्डपुर बाजार सहित गांवों में भी सरकारी जमीनों पर कब्जा किया गया है। बर्डपुर बाजार में एक व्यक्ति की ओर से सरकारी जमीन पर मकान बनवाने की सूचना प्रशासन को मिली। इसी व्यक्ति को नगर पंचायत की ओर से सरकारी जमीन पर कब्जा न करने का नोटिस पहले ही न लेने के कारण उनके घर के सामने उसे चस्पा किया गया था। किसी व्यक्ति की शिकायत पर तहसीलदार नौगढ़ टीम के साथ निकले।
नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी भी नगर पंचायत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम पूरी व्यवस्था के साथ निर्माण को ध्वस्त कराने की तैयारी में जुट गई। मौके पर पुलिस बल न आने के कारण ध्वस्तीकरण नहीं हो पाया। जिस व्यक्ति का निर्माण गिराने के लिए टीम गई थी, उसके घर वालों का कहना है कि जब बर्डपुर में कई लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है तो सिर्फ उनका मकान ही क्यों गिराया जाएगा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार राम ऋषिरमन ने निर्माण कराने वाले को फिर से नगर पंचायत का नोटिस दिया।