{"_id":"64d277bfd7adc3b67b022458","slug":"responsibility-of-sp-sector-in-charge-fixed-for-jan-panchayat-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2712-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जन पंचायत को लेकर सपा सेक्टर प्रभारियों की जिम्मेदारी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जन पंचायत को लेकर सपा सेक्टर प्रभारियों की जिम्मेदारी तय
Tue, 08 Aug 2023 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के सपा कार्यालय पर सेक्टर प्रभारियों को संबोधित करते पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी।
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ स्थित सपा कार्यालय में मंगलवार को पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुईं। उसमें सेक्टर स्तर पर होने वाली जन पंचायत की जानकारी दी गई। पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि सेक्टर स्तर पर होने वाली जन पंचायत में सपा का एक-एक सिपाही सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देगा। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। सपा ही ऐसी पार्टी है, जो भाजपा को हराने का दम रखती है। आगामी लोकसभा के चुनाव में सपा का एक-एक कार्यकर्ता सपा की जीत दिलाने के लिए गांव की जन पंचायत के माध्यम से भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाने के लिए काम करेगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरिनरायन यादव, जिला महासचिव कमरुज्जमा खान, वीरेंद्र तिवारी, रामू यादव, श्यामदेव यादव, विष्णु उमर, वकार खान, गुड्डू सिंह, मुक्तेश्वर यादव, डब्लू सिंह, उमाशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।