{"_id":"605a24938ebc3ed82e4a3462","slug":"resolve-to-follow-lohia-s-principles-siddharthnagar-news-gkp389517996","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प
विज्ञापन
लोहिया के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प
सपा के जिला कार्यालय पर मनाई गई जयंती
भगत, सुखदेव और राजगुरु को भी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सपा जिला कार्यालय पर समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई, साथ ही शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने लोहिया के जीवन और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया के विचार और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर ही अच्छे समाज की संरचना कर देश को विकास के पथ पर आगे ले जा सकते हैं। अंत में क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। विचार गोष्ठी को रामकुमार यादव, वीरेंद्र तिवारी, सरफराज भ्रमर, इंद्रासना त्रिपाठी, तौलेश्वर निषाद, मोहम्मद इदरीश पटवारी, चमन आरा राइनी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, अंबिकेश श्रीवास्तव, खुर्शीद अहमद ने भी संबोधित किया।