फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Remove the confusion of vaccination by the village head

कोरोना टीकाकरण को लेकर भ्रम को दूर करें नए ग्राम प्रधान

Sat, 22 May 2021 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Remove the confusion of vaccination by the village head
टीकाकरण के भ्रम को दूर करें ग्राम प्रधान
विज्ञापन

संक्रमण का केस मिलते ही पूरे गांव में छिड़काव और उपचार हो
राज्यसभा सदस्य ने मदद के लिए मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना टीकाकरण को लेकर समाज में तमाम भ्रांतियां फैली हुई हैं। इसको दूर करने के लिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है। जागरूकता की दिशा में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को सहयोग लेना चाहिए। ये बातें भाजपा से राज्यसभा सदस्य, पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कही।

उन्होंने कि जिले में जिस भी गांव में कोरोना संक्रमण का मामला आए, वहां तुरंत छिड़काव और टीकाकरण की कार्रवाई के लिए प्रशासन को पहल करना चाहिए। ग्रामीणों को जागरूक करने की आवश्यकता है। सरकारी तंत्र के अलावा ग्राम प्रधान और जागरूक नागरिकों के सहयोग से फैले भ्रम को दूर करके टीकाकरण कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि चिल्हिया थाना अंतर्गत पैतृक गांव गुजरौलिया खालसा में कोरोना संक्रमण का पहला मामला मिला। गांव में टीम भेजकर तुरंत दवा किट मुहैया कराने के साथ छिड़काव कराया गया। बताया कि नोडल जनपद सिद्धार्थनगर समेत कानपुर के विधानसभा क्षेत्र सीसामऊ का प्रभारी होने के कारण यहां उनकी जिम्मेदारी अधिक है। ऐसे में कोरोना अथवा ब्लैक फंगस बीमारी से जुड़ी मदद के लिए जरूरतमंद मोबाइल नंबर 9839016876 या 9013181881 पर संपर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed