फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   recovery order for pradhan

डीएम ने पूर्व प्रधान से रिकवरी का दिया आदेश

Tue, 19 Apr 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
recovery order for pradhan
डीएम ने पूर्व प्रधान से रिकवरी का दिया आदेश
विज्ञापन

बिना काम कराए सरकारी धन के गबन का आरोप
नौगढ़ विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया टेकधर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्घार्थनगर। नौगढ़ विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया टेकधर में सरकारी धन के गबन के मामले में पूर्व प्रधान के विरुद्घ रिकवरी की कार्रवाई हुई है, जबकि ग्राम पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक के खिलाफ भी जांच का आदेश दिया गया है। ग्राम निवासी दुर्गेश कुमार मिश्रा की शिकायत पर उक्त कार्रवाई डीएम ने की है।

शिकायतकर्ता ने पिछले वर्ष नौ सितंबर को डीएम को पत्र सौंपकर आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधान ने कागज पर काम करके मिलीभगत कर सरकारी धन का गबन किया है। इसमें ग्राम पंचायत पलिया टेकधर के गांव पलिया निधि से आंगनबाड़ी केंद्र तक खड़ंजा निर्माण और मानकविहीन ओपन जिम शेड के नाम पर हेराफरी कर अधिक धन निकाला गया। शिकायत की जांच के लिए डीएम ने जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त और आरईएस के अवर अभियंता को निर्देशित किया। जांच में पाया गया कि खड़ंजा कार्य हुआ ही नहीं हुआ और लगभग एक लाख 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। वहीं, ओपन जिम, शेड कम एरिया में बनाकर अधिक धन निकाल लिया गया। जिम शेड निर्माण के लिए पौने पांच लाख रुपये भुगतान किए गए। जबकि परियोजना पर मात्र 45 हजार रुपये ही खर्च किए गए। जांच आख्या पर डीएम ने कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रधान से रिकवरी का आदेश दिया है। वहीं, गबन में लिप्त ग्राम पंचायत सचिव की जांच डीपीआरओ और तकनीकी सहायक की जांच के लिए उपायुक्त, श्रम एवं रोजगार को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed