{"_id":"64ea4627f7fa41971b0b7326","slug":"rapti-cutting-farmers-fields-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-3652-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किसानों का खेत काट रही राप्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किसानों का खेत काट रही राप्ती
Sun, 27 Aug 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पिकौरा गांव में राप्ती का बढ़ता जलस्तर व कटान किसानों के खेत की तरफ कर रही है। राप्ती के धीरे-धीरे कटान से गांव का करीब दस बीघा से अधिक खेती योग्य भूमि को अपने आगोश में ले चुकी है। गांव के परशुराम, बड़कन, दिनेश , मनोज आदि ने बताया कि हर साल कटान रोकने के लिए हर साल लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, मगर हमेशा की तरह राप्ती के बाढ़ में सब बह जाता है। अगर इसी तरह कटान जारी रहा तो दो तीन साल में पूरे गांव का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन