फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rapist arrested

Siddharthnagar News: पकड़ा गया बालिका से दुष्कर्म का आरोपी

Thu, 06 Jun 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 06 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
rapist arrested
खेलने के लिए निकली बालिका से पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म
विज्ञापन


डुमरियागंज पुलिस ने छापा मारकर उसे किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को डुमरियागंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

डुमरियागंज क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर नगर के एक युवक पर पांच वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वहीं घटना की जानकारी होते ही थाने पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। किसी ने मामले की सूचना पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को दी थी। जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की बात कही। साथ ही एसपी को भी मामले से अवगत कराया। रात करीब दस बजे एसपी प्राची सिंह ने डुमरियागंज थाने में पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही आरोपी को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। वहीं मुकदमा पंजीकृत करने के बाद रात में ही मासूम पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई। बुधवार को उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मुकेश राय ने बताया मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी आरिफ उर्फ राजू के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया था। बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

एक सप्ताह पहले बड़ी बहन का भी पकड़ा था हाथ

मासूम पीड़िता की 11 वर्षीय बहन ने बताया कि आरोपी ने एक सप्ताह पहले रोडवेज गली में उसका भी हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचा था। जिसके बाद वह हाथ छुड़ाकर घर भाग आई थी। उसने कहा कि डर के कारण उसने किसी से यह बात नहीं बताई थी।


---

घटना स्थल के पास कुंए पर देर रात तक बैठते हैं अराजकतत्व
मासूम पीडि़ता के घर के सामने आम का बगीचा है। चारों ओर आबादी के बीच बाग में बने कुएं पर रात 2-3 बजे तक अराजकतत्व बैठते हैं। उसी मुहल्ले में एक प्राइवेट स्कूल भी है। स्कूल के दिनों में यहां दिन में भी अराजकतत्व बैठकर स्कूल आने जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं।

---

श्याम सुंदर तिवारी

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed