फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rapidly increasing infection in the district, 31 more reported corona positive, 88 active cases

जिले में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, 31 और की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, एक्टिव केस हुए 88

Tue, 11 Jan 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rapidly increasing infection in the district, 31 more reported corona positive, 88 active cases
जिले में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, 31 और की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, एक्टिव केस हुए 88
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को 31 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमितों के घरों के आसपास सर्वे करके लोगों के लक्षणों की जानकारी ली। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। कोरोना केस लगातार बढ़ने के कारण सरकारी कार्यालयों में सतर्कता बरती जा रही है। संयुक्त जिला चिकित्सालय और बैंक में छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में मंगलवार को नौगढ़ में सर्वाधिक 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। लोटन में पांच, उसका बाजार में तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। खुनियाव, बांसी, बर्डपुर और बढ़नी में एक-एक संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को 31 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
सुयुक्त जिला चिकित्सालय में मंगलवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जबकि माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का लिपिक भी कोविड से संक्रमित मिला है। जिला अस्पताल की ओपीडी में 942 मरीज पहुंचे, जिनमें लक्षण के आधार पर 157 लोगों की कोरोना की जांच की गई। सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएम कार्यालय में दिखी लापरवाही
सीएमओ कार्यालय स्थित एनएचएम कार्यालय में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही दिखी। एएनएम की नियुक्ति की प्रक्रिया के दौरान गैलरी में आवेदक महिलाओं की दो लाइन लगी थी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। कई लोग मास्क नहीं लगाए थे।

छह बैंककर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
शहर के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में मंगलवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। एक कर्मचारी को बुखार होने पर उसे अस्पताल भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही बैंक में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। उसके बाद पांच अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। बैंक में सैनिटाइजेशन कराया गया, जबकि दस-दस लोगों को अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नियमों का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed