फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rape with girl

बालिका से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
rape with girl
बालिका से दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसकर बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 11 बजे जब बालिका घर में अकेली थी, तभी मौका पाकर एक युवक ने घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। घर पर माता-पिता के आने पर बालिका ने पूरी घटना बताई। इसके बाद पिता ने शनिवार की दोपहर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रमाकांत सरोज ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है। साथ ही पीड़िता को महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
सिद्धार्थनगर। शहर एक मोहल्ले में रहने वाली एक चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार की शिकायती पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के मुताबिक उसकी चार वर्षीय बालिका से पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोतवाल सदर तहसीलदार सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायती पत्र तो नहीं मिला है लेकिन जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा हूं। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed