फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rape of a girl

बहन के यहां दवा कराने आई बालिका से दुष्कर्म

Thu, 08 Jul 2021 06:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
rape of a girl
बहन के यहां दवा कराने आई बालिका से दुष्कर्म
विज्ञापन

- दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर से सटे एक गांव बहन के यहां इलाज कराने के लिए आई एक बालिका से गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। घटना बुधवार देर शाम की है। पीड़िता के परिजन की तहरीर पर सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज लिया है। बुधवार की रात में ही गांव में पुलिस की तीन टीमें गश्त करती रही। आरोपी की तलाश की जा रही है।

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बालिका अपने बहन के ससुराल में दवा कराने के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को वह घर से निकली थी कि गांव का ही एक व्यक्ति जो शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है, उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी होते ही परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस टीम गांव में पहुंच गई। कानून व्यवस्था के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस लग गई और आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी। मगर वह पकड़ा नहीं जा सका। उधर, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed