फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rakhis made of gold and silver are pleasing to the sisters

Siddharthnagar News: बहनों को भा रहीं सोने-चांदी से निर्मित राखियां

Tue, 29 Aug 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rakhis made of gold and silver are pleasing to the sisters
शहर में ज्वेलरी की दुकान पर भाइयों के लिए चांदी की राखी की खरीददारी करती युवतियां। संवाद
300 से 5 हजार रुपये तक बिक रही चांदी की राखी
विज्ञापन

व्यापारियों को अच्छे कारोबार होने की बढ़ी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बहन भाई के अटूट प्यार का पर्व रक्षाबंधन इस बार भद्रा के कारण दो दिन मनाया जाएगा। 30 अगस्त की रात्रि से 31 की सुबह तक बहनें भाई की कलाई पर रक्षाबंधन बांध सकेंगी। पर्व को लेकर बाजारों में राखियों की बिक्री हो रही है। बाजार में 5 रुपये से लेकर 500 तक की राखियां हैं। वहीं सोने-चांदी से निर्मित राखियों की बिक्री भी खूब हो रही है। आभूषण की दुकान पर 300 से लेकर 5 हजार तक की राखी उपलब्ध है।

राखियां तो सभी बहनें भाइयों की कलाई पर बांधेंगी, लेकिन चांदी और सोने की राखी को पहली प्राथमिकता दी जा रही है। ज्वेलर्स भी लोगों की पसंद को भांप कर ऐसी राखियां बनवाई है, जो रक्षाबंधन के लिए ही नहीं, बल्कि उसे सहेजकर रखने योग्य है। ब्रेसलेट मॉडल चांदी में है तो गोल्ड में बनी स्वास्तिक राखियां भी बहनों को खूब पसंद आ रही है। व्यवसायी भीमचंद कसौधन ने बताया कि सिल्वर और गोल्ड की राखियों का ट्रेंड बाजार में है। हर साल इनकी खरीदारी का ग्राफ बढ़ रहा है। मनीष वर्मा ने बताया कि चांदी से बनी विभिन्न डिजाइनों वाली राखियां की ब्रिक्री इस बार अधिक होने की उम्मीद है। उमेश वर्मा का कहना है कि इस बार सोना चांदी महंगा होने के बाद भी चांदी से निर्मित राखियों की बिक्री ज्यादा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed