फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rajat got selected in IAS after getting 111th rank

Siddharthnagar News: 111वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस में चयनित हुए रजत

Wed, 24 May 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rajat got selected in IAS after getting 111th rank
रजत यादव
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक के कुशभौना के बरगदवा टोला निवासी पूर्वोत्तर रेलवे में डिप्टी चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात सूर्यमन प्रसाद यादव के बड़े पुत्र रजत यादव तीसरे प्रयास में आईएएस में चयनित हुए हैं। उन्होंने परीक्षा में 111वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता से गांव में खुशी की लहर हैं। गांव पर रहने वाले उनके परिजनों एवं ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन


रजत यादव की इंटर तक की शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई। उन्होंने इसी विद्यालय से 2013 में हाईस्कूल, 2015 में इंटर की पढ़ाई पूरी की। दोनों परीक्षाओं में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके पश्चात उन्होंने आईआईटी दिल्ली से सिविल में बीटेक किया। रजत का कैंपस सलेक्शन एक मल्टीनेशनल कंपनी में कंसलटेंट के पद पर हो गया। वहां पर उन्होंने करीब नौ माह तक कार्य किया। फिर वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। पहली बार उन्होंने 2020, दूसरी बार 2021 में परीक्षा दी लेकिन वह असफल हो गए। उन्होंने धैर्य से काम लेते हुए 2022 की परीक्षा दी और सफल रहे। रजत के छोटे भाई रितिक भी आईआईटी दिल्ली में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र हैं। इनकी माता कलावती यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य व चाचा वर्तमान समय में ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हैं। गांव में चयन की जानकारी मिलते ही लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

रजत यादव

रजत यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed