फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rajan died due to constriction of the throat; the cause remains a mystery.

Siddharthnagar News: गले में खिंचाव से हुई थी राजन की मौत, वजह अब भी रहस्य

Thu, 15 Oct 2026 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rajan died due to constriction of the throat; the cause remains a mystery.
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव निवासी राजन (18) की मौत गले में खिंचाव के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि, राजन की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं दी। ऐसे में युवक की मौत की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है। गोनहा गांव निवासी छविलाल के पुत्र राजन का शव गांव के बाहर लगे बिजली के टावर पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो गांव में इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पहचान राजन के रूप में होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed