{"_id":"69fd00e1f4d460afa1026d08","slug":"raised-awareness-about-the-prevention-of-hpv-infection-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157782-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एचपीवी संक्रमण से बचाव पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एचपीवी संक्रमण से बचाव पर किया जागरूक
Fri, 08 May 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 08 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। नगर पंचायत क्षेत्र के बढ़नी स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज और अल ईमान इंटर कॉलेज में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सीएचओ और एएनएम की टीम की ओर से वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया, जिसका निरीक्षण बेवा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने किया। विशेषज्ञों के अनुसार एचपीवी वैक्सीन 14 वर्ष की आयु में सबसे अधिक प्रभावी मानी जाती है, इसलिए इस आयु वर्ग के बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगवाना जरूरी है। डॉ. चौधरी ने कहा कि जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है, जिससे इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। कार्यक्रम में केशव कुमार, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार सहित शिक्षक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन