फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rain showers drove up expenses.

Siddharthnagar News: बारिश की फुहार ने बढ़ाया खर्च

Sun, 19 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Rain showers drove up expenses.
सिद्धार्थनगर। मानसून की सक्रियता के साथ ही जनपद मुख्यालय के बाजारों में छतरी और तिरपाल पर बढ़ती मांग का असर साफ दिख रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार छतरियों और तिरपाल के दाम 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

रोजमर्रा की जरूरत बन चुके इन सामानों को खरीदने के लिए लोगों को पहले से अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि थोक बाजार से ही बढ़ी कीमतों पर माल आ रहा है, जिसका असर खुदरा बाजार में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय नौगढ़ के सिद्धार्थ तिराहा, तेतरी बाजार, पुरानी नौगढ़ और अस्पताल चौराहा के आसपास स्थित दुकानों पर बारिश शुरू होते ही ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में छतरियों और तिरपाल की बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान तिरपाल खरीद रहे हैं जबकि छात्र, नौकरीपेशा और आम लोग छतरियों की खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि लगातार बारिश जारी रही तो अगले कुछ दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

कस्बे के दुकानदार राजेश गुप्ता ने बताया कि थोक बाजार से माल पहले की तुलना में महंगा आ रहा है। परिवहन खर्च और कच्चे माल की कीमत बढ़ने से खुदरा दाम भी बढ़े हैं। व्यापारी अमित जायसवाल ने बताया कि बारिश शुरू होते ही बिक्री में तेजी आई है। लोग पहले से खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed