{"_id":"572cd8d74f1c1bb9305ccff5","slug":"raging-travel-on-beating-mr-sp-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की पिटाई पर भड़के एमआर, एसपी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की पिटाई पर भड़के एमआर, एसपी से मिले
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 06 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
देवरिया जेल में बवाल
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया वसूली के लिए गए साथी की पिटाई पर एमआर एसोसिएशन भड़क गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स रिप्रजंटेटिव एसोसिएशन जिला इकाई के नेतृत्व में एसपी से मिलकर घटना से अवगत कराया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। एसोसिएशन ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
बस्ती के रुधौली थाना अंतर्गत परसा दमया गांव निवासी धर्मेेंद्र कुमार जिले में मुंबई की एक दवा निर्माता कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में तैनात है। गुरुवार को दवा से संबंधित बकाया वसूली के लिए बढ़नी गए थे।
धर्मेंद्र के मुताबिक इस दौरान एक दवा विक्रेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर बढ़नी रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी पिटाई कर दी। जबरन घसीटते हुए दुकान तक ले गए और वहां भी लाठी-डंडे से पीटा। आस-पास के लोगों के बीच-बचाव के बाद वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा और घटना की जानकारी साथियों को दी।
विज्ञापन
इसकी खबर के बाद एमआर एसोसिएशन उग्र हो गया है। शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरी घटना से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। कहा कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो एसोसिएशन सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा।
एसपी ने मामले में समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण पाठक, धर्मेंद्र उपाध्याय, अंबरीश मिश्रा, पप्पू कुमार, चंद्रभान त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, डीके सिंह, रिपुंजय राय, वीरेंद्र मौर्य, रामगोपाल, उमेश त्रिपाठी, देश दीपक, विकास आर्य, सुमंत उपाध्याय, सच्चिदानन्द मिश्र आदि शामिल रहे।