फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Radar sensor arrived, you will get accurate weather information

रडार का सेंसर आया, मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

Mon, 20 Sep 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Radar sensor arrived, you will get accurate weather information
रडार का सेंसर आया, मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या की ओर से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र सोहाना में अब रडार सिस्टम से मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी। रडार सिस्टम तैयार है। उसके लिए सेंसर आ गया है। सेंसर लगाए जाने के बाद सटीक जानकारी से किसानों को फायदा होगा।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में ऑटोमैटिक वेदर सेंटर की स्थापना कर दी गई है। संचालन में एक सप्ताह का वक्त लगेगा। सेंसर लगने के बाद सक्रिय हो जाएगा। इसके के बाद से किसानों के साथ ही अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को तापमान, वर्षा, नमी, सूर्य की तपन क्षमता, अल्ट्रावायलेट किरणों, ठंड, आंधी, तूफान, ओलावृष्टि के बारे में जानकारी मिल सकेगी। अब तक कुमारगंज फैजाबाद स्थित कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग में जानकारी के लिए सयंत्र लगे थे, लेकिन उनसे मैनुअल ही जानकारी मिल पाती थी।
विज्ञापन

वहीं, डाटा संकलित करने में भी गई बार मानवीय त्रुटि होने से सटीक जानकारी नहीं मिलती थी। ऑटामैटिक स्टेशन स्थापित होने से संबंधित आंकड़े कंप्यूटर व मोबाइल फोन पर मिलेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के मौसम वैज्ञानिक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद स्थापित कर दिया गया है। सेंसर न लगने से इसके संचालन को हरी झंडी नहीं मिल पा रही है। सेंटर के सक्रिय होने के बाद प्रति मिनट का डाटा संकलित होने से मौसम में होने वाले बदलाव की सटीक जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वानुमान में भी होगा सुधार
ऑटोमेटिक वेदर सेंटर के सक्रिय होने के बाद जिले के कृषकों को प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मौसम आधारित कृषि सलाह प्रदान की जाती है। इसमें आने वाले पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान एवं कृषि सलाह समाहित होती है, लेकिन इसमें थोड़ा अंतर रहता है। अब जिले के कृषि विज्ञान केंद्र सोहा में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन के डाटा और पूर्वानुमान की तुलना पर सटीकता और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed