{"_id":"5eb3f9ac8ebc3e90ac7656f0","slug":"queranten-center-siddharthnagar-news-gkp3503920104","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन हाउस से भागे, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन हाउस से भागे, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वारंटीन हाउस से भागे, पुलिस ने पकड़ा
सिद्धार्थनगर। खैर पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन हाउस में रखे गए लोग से बृहस्पतिवार को भाग निकले। मामले की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। आठ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगी हुई है। वहीं पकड़े गए सभी को क्वारंटीन हाउस में लाकर रखे गए हैं। इसमें कुछ लोग नेपाल के बताए जा रहे हैं। लॉकडाउन के बाद महानगरों से लौटने वालों को क्वारंटीन में रखा जा रहा था। नगर के खैर पब्लिक स्कूल में बने क्वारंटीन हाउस में 63 लोग थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की दोपहर सभी लोगों ने भागने की कोशिश की और मुख्य गेट पर ड्यूटी में लगे चौकीदारों को हटाते हुए चले लगे। इसी बीच मामले की जानकारी सदर पुलिस को हो गई। इसके बाद थाने के सभी दरोगा और सिपाही पकड़ने में जुट गए। एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह के अलावा एसएसआई जयप्रकाश दुबे, एसआई चंदन कुमार, एसआई विश्वमोहन राय सहित पुलिस के अलग-अलग टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। तब तक कुछ लोग जमुआर नाले के पास पहुंच चुके थे। पुलिस ने घेराबंदी करके सभी को पकड़ लिया। इसके बाद क्वारंटीन हाउस में लाकर रख दिया है। इसमें लगभग आठ लोग पुलिस के हाथ नहीं लगे थे। एसओ सदर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि खैर पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन हाउस से भागने का प्रयास किया गया था। अन्य को पकड़ लिया गया है। कुछ बाकी हैं टीम लगी हुई हैं और मोबाइल नंबर के जरिए ट्रेस किया जा रहा है, जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।