{"_id":"5eb565338ebc3e90a7654ece","slug":"quarantin-out-of-the-village-siddharthnagar-news-gkp350542036","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं घर, गांव के बाहर तिरपाल में बनाया ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं घर, गांव के बाहर तिरपाल में बनाया ठिकाना
विज्ञापन
शोहरतगंढ क्षेत्र के एक गांव के बाहर तिरपाल लगाकर पांच युवकों ने खुद को क्वारंटीन कर पेश की मिसाल।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं घर, गांव के बाहर तिरपाल में बनाया ठिकाना
- मुंबई से लौटने के बाद गांव के बाहर तिरपाल लगाकर खुद को क्वारंटीन किया
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के करहिया गांव के टोला गुजरौलिया टोला बंजारा डीह के पांच युवक समाज के लिए मिसाल पेश की है। मुंबई से लौटे पांच युवकों ने घर न जाकर गांव के बाहर रहने का निर्णय लिया। वहीं तिरपाल का तंबू बनाकर ठिकाना बना लिया।
लॉकडाउन के बाद महानगरों ने रहने वालों ने गांव की ओर से रूख कर लिया है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। महानगरों से लौटने वालों को होम क्वारंटीन में रखा जा रहा है। ऐसे में बिना की निर्देश के ही विकास खंड के ग्राम पंचायत करहिया के ग्राम गुजरौलिया टोला बंजारा डीह के पांच लोग कोरोना वायरस से भयभीत होकर अपने गांव आ पहुंचे। युवक अपने घर न जाकर सीधे खुनुवां चौकी पर पहुंचे और अपने आने की जानकारी दी। खुनुवां चौकी इंचार्ज एसआई विक्रम अजीत राय ने बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग के टीम से इन लोगों की स्वास्थ्य जांच कराई और 21 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी। इस दौरान पांचों युवकों ने अपने घर न जाकर गांव के बाहर ही तिरपाल लगा कर खुद को क्वारंटीन कर रखा है। इनके कार्य की खुनुवां चौकी प्रभारी विक्रम अजीत राय और प्रधान रामरती देवी ने सराहना की है।