{"_id":"612a5f888ebc3ef1634abe37","slug":"provide-quick-relief-to-flood-affected-villages-commissioner-siddharthnagar-news-gkp40711451","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित गांवों में त्वरित राहत पहुंचाएं : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित गांवों में त्वरित राहत पहुंचाएं : कमिश्नर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ प्रभावित गांवों में त्वरित राहत पहुंचाएं : कमिश्नर
सिद्धार्थनगर। मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने कहा कि जनपद में बाढ़ के मद्देनजर पीड़ितों को हर स्तर पर मदद के लिए प्रयास हो। सरकारी योजनाओं से त्वरित लाभ दिलाने के लिए संबंधित अफसरों और कर्मियों को सक्रिय होना पड़ेगा, जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
वह शनिवार को विकास भवन के आंबेडकर सभागार में बाढ़ में बचाव व राहत के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने राहत सामग्री, दवा का वितरण, पशुओं के लिए टीकाकरण का कार्य और किसानों की फसल का बाढ़ से हुए नुकसान और फसल की क्षतिपूर्ति बीमा धनराशि व अन्य बिंदुओं पर पर जानकारी ली। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि जनपद में कुल 239 ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं। 44 गांव जलमग्न हैं। प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामवासियों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। जबकि बांसी तहसील में राप्ती नदी के जल भराव से पनघटिया बांध पर ग्रामवासी प्रतिस्थापित होकर दो दिनों से हैं। डीएम ने बताया कि जनपद में एनडीआरएफ टीम कार्य कर रही है।
मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ओजस्वी राज, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह के अलावा सिंचाई और अन्य विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी रही।