फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Protests erupt in Nepal over former PM's arrest, border on alert

Siddharthnagar News: नेपाल में पूर्व पीएम की गिरफ्तारी पर विरोध प्रदर्शन, बाॅर्डर पर अलर्ट

Sun, 29 Mar 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Protests erupt in Nepal over former PM's arrest, border on alert
भारत नेपाल सीमा बढ़नी में वाहनोें की जांच करते एसएसबी के जवान। संवाद
सिद्धार्थनगर। नेपाल में नई सरकार आने और बालेंद्र शाह के पीएम की कुर्सी संभालने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को जेन-जी आंदोलन में हुए बवाल के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद नेपाल की राजधानी में विरोध शुरू हो गया। लोग सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

नेपाल में विरोध का असर सीमा पर तो नहीं दिखा, लेकिन बाॅर्डर पर चौकसी बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और हर व्यक्ति और वस्तु की एहतियात के तौर पर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल बाॅर्डर से लगती है। यहां सीमावर्ती इलाके के दोनों तरफ के लोगों का रोजगार बाजार और कारोबार नियमित रूप से चलता है। इसके साथ ही बढ़नी, खुनुवां बाॅर्डर से ट्रेड की गाड़ियां खाद्य सामग्री आदि लेकर निकलती हैं। नेपाल में जब भी कोई हिंसा या बवाल होता है तो इसका सीधा असर बाॅर्डर पर देखने को मिलता है। जैसा जेन जी आंदोलन और बीते सप्ताह बढ़नी बाॅर्डर इलाके में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद नजर आया था। इसकी वजह से बाॅर्डर बंद करने की नौबत आ गई थी। कई दिनों तक बाॅर्डर पर अस्थिरता का माहौल रहा। काफी मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 मार्च को नेपाल में बालेंद्र शाह के नेतृत्व में सरकार बनी और उनके पीएम बनने के दूसरे ही दिन शनिवार को नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री को गिरफ्तार किए जाने के बाद एक बार फिर विरोध शुरू हाे गया। उनके पार्टी के समर्थकों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। उनके विरोध को देखते हुए नेपाल के साथ ही भारतीय सुरक्षा एजेंसी भी अलर्ट हो गईं। हालांकि, बॉर्डर बंद करने जैसे हालात नहीं हैं, लेकिन जिले के बढ़नी, खुनुवां, बजहा, अलीगढ़वा, ककरहवा सहित अन्य छोटे मार्ग पर जांच और निगरानी तेज कर दी गई है। हर व्यक्ति और वस्तु की एसएसबी जवान जांच करते हुए नजर आए। साथ ही सीमावर्ती थाने की पुलिस भी अलर्ट मोड में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed