फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   protested to villagers

बिजली का पोल बदलने के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना

Mon, 21 Mar 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
protested to villagers
बिजली का पोल बदलने के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन

- मांगों के समर्थन में बांसी स्थित बिजली कार्यालय पर विरोध जताकर सौंपा ज्ञापन
- मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। तहसील क्षेत्र के पिपरा पड़रुपुर गांव में लगे लकड़ी के पोल को बदले जाने की मांग के लिए ग्राम प्रधान ओबैदुल्लाह की अगुवाई में ग्रामीणों ने सोमवार को अधिशासी अभियंता पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड बांसी कार्यालय पर धरना देकर मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

क्षेत्र के पिपरा पड़रुपुर गांव में लगा तीन दशक पुराना लकड़ी का तीन खंभा तार सहित रविवार दोपहर में गिर गया। खंभा गिरने से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने आपूर्ति बंद किया। तब जाकर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली का खंभा व तार गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। सिर्फ गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्राम प्रधान का कहना है की सूचना देने के बावजूद कोई जिम्मेदार अभियंता मौके पर नहीं आया। पिपरा पड़रुपुर गांव में तीन दशक पुराने जर्जर लकड़ी के पोल पर एलटी तार फैलाकर बिजली आपूर्ति की जा रही है। पोल की हालत देख गांव के लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोग करंट के चपेट में आ चुके हैं और कई बार तहसील दिवस सहित संबंधित विभागीय अभियंताओं को शिकायती पत्र देने के बाद भी किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। धरने में ग्राम प्रधान उबैदुल्लाह, नइम अहमद, महमूद अहमद, मोहम्मद सईद, जमियत अली, रुआब अली, सरफराज, इरसाद, अलीहसन, मो. फारुख, इरफान और नाजिर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed