फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   protest

जुमे की नमाज के बाद अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 10 Jan 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
protest
जुमे की नमाज के बाद अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

- ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या से नाराज शिया मुसलमानों ने जताया विरोध
- एसडीएम के जरिए राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज/ हल्लौर। ईरान के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के विरोध में शुक्रवार को शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद शिया बहुल गांव हल्लौर जामा मस्जिद प्रांगण में अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर मौजूद एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
मौलाना मोहम्मद हसन ने कहा कि कासिम सुलेमानी मानवता व इंसानियत के पक्षधर थे। उनकी हत्या कर अमेरिका ने गलत काम किया है। भारत सरकार से अपील की वह ईरान का साथ दें। इस दौरान लोगों ने अमेरिका मुर्दाबाद, डोनाल्ड ट्रंप मुर्दाबाद के नारे के साथ ही ईरान जिंदाबाद और हम ईरान के साथ हैं के नारे लगाए। एसडीएम त्रिभुवन को मौलाना मोहम्मद हसन की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीओ महेंद्र सिंह देव, डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह, एसआई धर्मेंद्र कुमार, पीएन सिंह सहित भाई संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। मौके पर मौलाना तफसीर, ताकिबा रिजवी, हैदर अब्बास, राहिब रिजवी, खादिम अब्बास रिजवी, महफूज, जमाल असगर, शमशाद हैदर, कैफी रिजवी, सरवर जमीर, आफताब हुसैन, जानशीन अहमद, समीर रिजवी, काजिम मेहंदी, कामयाब बबलू, जानशीन हैदर, हैदर अब्बास, डॉक्टर रज्जन, रॉकी, अली अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed