फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Protest against persecution of Hindus in Bangladesh, memorandum submitted

बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में धरना, सौंपा ज्ञापन

Wed, 20 Oct 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Protest against persecution of Hindus in Bangladesh, memorandum submitted
कलेक्ट्रेट परिसर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकार्ताओ के साथ धरने में शामिल सांसद जगदंबिका पाल - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में धरना, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना सभा कर बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में सरकार से कड़ा रुख अख्तियार करने की मांग की। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर एक सप्ताह से अत्याचार होने की खबरें आ रही हैं। आस्था पर चोट पहुंचाई जा रही है।
सांसद ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के मामले में हस्तक्षेप करे। विहिप नेता सुधाकर नाथ तिवारी एवं पवन कुमार पाठक ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करते हुए मंदिरों एवं पंडालों में तोड़फोड़ के साथ ही हिंदुओं की हत्या और महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने भारत सरकार से मामले में हस्तक्षेप करते हुए बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान सिंहेश्वरी मंदिर संचालक आचार्य दिव्यांशु, महादेव, मिथिलेश अग्रहरि, दीपक मौर्या, सौरभ त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, शिवा, विनय, अधिवक्ता अंजनी दुबे, उमाशंकर गौड़, पवन मिश्र, प्रशस्त, प्रहलाद, महेश व अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed