{"_id":"605a25698ebc3ee61d7cefaf","slug":"protest-against-foreign-investment-in-lic-siddharthnagar-news-gkp3895181157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन बीमा में विदेशी निवेश के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन बीमा में विदेशी निवेश के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-
एलआईसी में विदेशी निवेश के विरोध में प्रदर्शन
जीवन बीमा कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कर्मियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान जीवन बीमा कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
शहर के खजुरिया मार्ग पर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। संगठन के महामंत्री रामवृक्ष यादव, सुनील कुमार और मधुश्याम मिश्र ने कहा कि सरकार की तरफ से जीवन बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने की नीति और एलआईसी का शेयर बिक्री करने के फैसले से कर्मचारियों एवं बीमा धारकों को नुकसान का सामना करना पड़ेगा। सरकार को जनविरोधी नीतियों को तत्काल वापस लेना होगा।
इस दौरान योगेंद्र शुक्ल, वीरेंद्र यादव, शिवशंकर पांडेय, संतोष गुप्ता, प्रभात श्रीवास्तव, मुमताज हसन खां, मोहन कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र शुक्ल, जयप्रकाश, संतोष मिश्र, गंगाधर द्विवेदी, सूर्यभान, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।