फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Protest against demolition of Mazar

Siddharthnagar News: मजार ध्वस्तीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 18 Jul 2025 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Protest against demolition of Mazar
डुमरियागज में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद व कांग्रेस कार्यकर्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के चौखड़ा के बदलिया में स्थित फागू शाह बाबा की मजार को 15 जुलाई की प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
इसके विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डुमरियागंज तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष की अगुवाई में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने घटना की जांच कराकर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने एवं मजार के पुनर्निर्माण की मांग की।

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि फागू शाह बाबा की मजार 105 साल पुरानी थी। वह मजार जनपद में हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक थी। मजार से दोनों धर्म के लोगों की आस्था जुड़ी थी। हम कांग्रेस पार्टी के लोग मजार को ध्वस्त किए जाने की निंदा करते हैं।
विज्ञापन

हमने उपरोक्त घटना से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed