{"_id":"666621ae46fdd9550d05f784","slug":"proposal-sent-to-run-small-buses-on-closed-routes-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-118798-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बंद रूटों पर छोटी बस चलाने के लिए भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बंद रूटों पर छोटी बस चलाने के लिए भेजा प्रस्ताव
Wed, 06 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल के बाद कई रूटों पर बंद हो गया था बस का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम ने बंद रूटों पर बस संचालन के लिए छोटे बस का प्रस्ताव भेजा है। इससे कई रूटों पर बस का संचालन शुरू हो जाएगा। बस का संचालन होने से यात्रियों को प्राइवेट वाहनों से छुटकारा मिलेगा।
यात्रियों के अभाव में कोरोना काल के बाद कई बंद रूटों पर बस का संचालन बंद हो गया था। इसके बाद इन रूटों पर संचालन शुरू नहीं हो पाया है। जिससे यात्रियों को प्राइवेट वाहनों से अधिक किराया देते हुए यात्रा करना पड़ता था। कोरोना काल के बाद शाहपुर सिंगार जोत, सकारपार रोड, लोटन क्षेत्र सहित कई रूटों पर बस का संचालन बंद हो गया था। सभी बंद रूटों पर परिवहन निगम ने सर्वे करवाया।
सर्वे में इन रूटों पर वर्तमान समय में डिपो पर मौजूद बसों का संचालन करने से रोडवेज को पर्याप्त सवारी नहीं मिल पाता। इससे एआरएम ने छोटी बसाें के लिए प्रस्ताव भेजा है। बस मिलने के बाद बंद रूटों पर जल्द ही डिपो से सरकारी बस का संचालन किया जाएगा। छोटी बसों का संचालन होने से यात्रियों काे प्राइवेट बसों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
वर्जन
सर्वे में बंद रूटाें पर छोटी बसों की जरूरत है। इससे छोटी बस के लिए आरएम आफिस से पत्राचार करवाया गया है। बस मिलते ही बंद रूटों पर बसों का संचालन शुरु कर दिया जाएगा।
-वीके गंगवार, एआरएम